रायपुर, मार्च 23 -- छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक शानदार मौका आया है। जिले के पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की सीधी भर्ती की जा रही है। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। इसके लिए 2 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मनेंद्रगढ़ के जनपद पंचायत आयुक्त सभागार में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इसमें जीव विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और कंप्यूटर साइंस जैसे विभिन्न विषयों के लिए 21 से 35 साल की उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।16 पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू छत्तीसगढ के मनेन्द्रगढ़ कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों के 16 पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित क...