रांची, नवम्बर 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। छत्तीसगढ़ की कथा लेखिका विश्वासी एक्का को पहला रोज केरकेट्टा साहित्य सम्मान मिला है। इसकी घोषणा गुरुवार को हुई। यह सम्मान प्यारा केरकेट्टा फाउंडेशन ने कहानी संग्रह 'कोठी भर धान' के लिए मिलेगा। यह कहानी आदिवासी स्त्री स्वर का प्रतिनिधित्व करती है। यह जानकारी फाउंडेशन की सचिव वंदना टेटे ने दी। सम्मान समारोह सात दिसंबर को रांची में होगा। इसमें विश्वासी को 25,000 रुपये, सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र दिए जाएंगे। यह सम्मान शिक्षाविद डॉ रोज केरकेट्टा के सम्मान में दिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.