छत्तीसगढ़ कमाने गए बनमनखी के युवक की राइस मिल में संदिग्ध मौत
पूर्णिया, अगस्त 9 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी थाना क्षेत्र के पिपरा पंचायत अंतर्गत वार्ड चार निवासी 20 वर्षीय प्रिंस कुमार पिता पप्पू शाह की छत्तीसगढ़ में एक फैक्ट्री में काम करने के दौरान संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतक प्रिंस कुमार 5 महीने पहले हीं रोजी-रोटी की तलाश में छत्तीसगढ़ कमाने गया था तथा एक राइस मिल में मजदूरी का काम कर रहा था। तालाब में गिरने से उसकी मौत हो गई। प्रिंस कुमार अपने पिता का इकलौता पुत्र था। घटना के संबंध में मृतक की मां रेखा देवी तथा चाचा हरे राम कुमार ने बताया कि प्रिंस छत्तीसगढ़ में राइस मिल में काम करता था। शुक्रवार की रात्रि तक निभाना 8:00 बजे प्रिंस से बात हुई थी। उसी रात तकरीबन 10:30 बजे प्रिंस के दोस्तों का फोन आया कि राइस मिल में गर्म पानी के तालाब में गिरने से प्रिंस की मौत हो गई है। इसके बाद घर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.