छत्तीसगढ़ : सेरेब्रल मलेरिया से दो बच्चों की मौत, पांच भर्ती
नई दिल्ली, जुलाई 27 -- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सेरेब्रल मलेरिया से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि पांच का इलाज चल रहा है। कांकेर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आर.सी. ठाकुर ने बताया कि करीना विश्वकर्मा (9) और सुभाष कुमेटी (10) की 25 और 26 जुलाई को क्रमशः कांकेर सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सेरेब्रल मलेरिया से मौत हुई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों के पांच बच्चे फिलहाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मलेरिया का इलाज करा रहे हैं। मलेरिया का सबसे खतरनाक रूप सेरेब्रल मलेरिया को माना जाताहै। यह आमतौर पर प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम नामक परजीवी के संक्रमण से होता है। जब यह संक्रमण दिमाग को प्रभावित करता है तो ये और खतरनाक हो जाता है। एक अन्य छात्र की भी मलेरिया से मौत होने के आरोपों के बाद प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकलवा लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.