नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केरल में चोरी के शक में कथित तौर पर पीट पीटकर मार दिए गए राज्य के प्रवासी मजदूर के परिजनों के लिए पांच लाख रुपए की सहायता की घोषणा की है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। साय ने केरल सरकार से इस जघन्य अपराध में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। इससे भविष्य में ऐसी अमानवीय घटनाएं दोबारा न हों। राज्य के शक्ति जिले की हसौद तहसील के करही गांव के 31 वर्षीय निवासी रामनारायण बघेल को 17 दिसंबर की शाम को केरल के पलक्कड़ जिले में वालयार के पास किझाकेअट्टापल्लम गांव में चोरी में शामिल होने के आरोप में कथित तौर पर बुरी तरह पीटा गया था। स्थानीय पुलिस के अनुसार, घटना के बाद घायल बघेल को पलक्कड़ जिला सरकारी अस्पताल ले जाया गया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.