छत्तीसगढ़ी एकता मंच के मोहनलाल रात्रे का निधन
बोकारो, जुलाई 18 -- जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि। छत्तीसगढ़ी एकता मंच के पूर्व महासचिव सह संस्थापक सदस्य मोहनलाल रात्रे का गुरुवार सुबह छत्तीसगढ़ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और अपने पैतृक निवास बलोद जिला के अर्जुंदा गांव में रहकर उपचार करा रहे थे। निधन की सूचना मिलते ही बेरमो कोयलांचल सहित छत्तीसगढ़ी समाज में शोक की लहर दौड़ गई। उनके कार्यकाल में मंच की ओर से रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर व सामाजिक जागरूकता अभियान सहित अनेक जनहितकारी आयोजन किया गया। वे सीसीएल की खासमहल कोनार परियोजना से लगभग दो वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे और छत्तीसगढ़ी समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक एकता के लिए निरंतर कार्य करते रहे। मंच के केंद्रीय अध्यक्ष राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.