महासमुंद, जनवरी 8 -- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरकारी स्कूलों में चौथी कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा के दौरान एक विवादित प्रश्न पर हंगामा हो गया। प्रश्न पत्र में कुत्ते के नाम के विकल्प के रूप में राम शब्द लिखा गया था। इस घटना से हिंदूवादी संगठनों में भारी नाराजगी है। संगठनों ने जिला शिक्षा अधिकारी का घेराव किया और शिकायत दर्ज कराई। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि संबंधित ऑप्शन को हटा दिया गया है।'मोना के कुत्ते' का नाम क्या? प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बुधवार को सरकारी स्कूलों की क्लास-4 की परीक्षा में स्टूडेंट से पूछा गया था कि 'मोना के कुत्ते' का नाम क्या था। सवाल के विकल्पकों में 'बाला', 'शेरू', 'कोई नहीं' और 'राम' शब्द लिखे थे। जैसे ही यह जानकारी बाहर आई हंगामा शुरू हो गया। दक्षिणपंथी संगठनों ने जिला शिक्षा अधिकारी का घेराव कि...