छत्तीसगढ़: छात्रों को आसाराम से जुड़ी पुस्तिकाएं बांटीं
नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को हटा दिया गया है। आरोप है कि स्कूल में छात्रों के बीच बलात्कार के दोषी आसाराम से जुड़ी पुस्तिकाएं बांटी गई थीं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अभिभावकों का दावा है कि 26 अक्तूबर को रघुनाथपुर गांव स्थित 'स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस' में मिडिल स्कूल के छात्रों को ये पुस्तिकाएं दी गई थीं। बलरामपुर के जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र निरापुरे ने बताया कि मामला सामने आने के बाद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को जांच करने और रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया था।
प्रिंसिपल हटाए गए, जांच जारी उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के आधार पर प्रिंसिपल महेश प्रजापति को स्कूल से हटा दिया गया है और आगे की जांच अभी चल रही है। अभिभावकों के अनुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.