मधुबनी, अप्रैल 23 -- मो. माजिद हरलाखी,एक संवाददाता। बासोपट्टी थाना क्षेत्र के छतौनी गांव में बुधवार रात एनएच 227 सड़क किनारे दुर्गा मंदिर के समीप बालू लदे एक ट्रक के पलटने से एक गृहस्वामी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छतौनी गांव निवासी 55 वर्षीय बौवे झा अपने मकान निर्माण के लिए 18 चक्का वाले ट्रक से बालू मंगवाए थे। ट्रक जयनगर- उमगांव एनएच सड़क किनारे उनके घर के पास पहुंची और बालू उतारने की प्रक्रिया शुरू ही हुई थी कि अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रक पलट गया। यह भी पढ़ें- बालू लदा ट्रक गड्ढे में पलटा, चालक की मौत इस दौरान पास में मौजूद बौवे झा ट्रक के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बासोपट्टी थाना पुलिस तत्काल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.