मोतिहारी, मार्च 18 -- मोतिहारी, निसं। वाहन जांच के दौरान 8 मार्च की रात शहर के चांदमारी चौक से भागने और छतौनी चौक पर पुलिस की गोली से एक बदमाश के घायल होने के मामले में कुंदन ठाकुर का नाम आने के बाद अदावत शुरू हुई थी। कुंदन ने चकिया के अपर थानाध्यक्ष को फोन पर धमकी देते हुए आपत्ति जताई थी कि फायरिंग की घटना में उसका नाम कैसे आ गया। उसने इसे पुलिस की मनगढ़ंत कहानी बताया था। पुलिस को खुली चुनौती देते हुए उसने कहा था कि वह दोनों हाथों से फायरिंग करना जानता है और उसे किसी ट्रेनिंग की जरूरत नहीं है। उसने दुस्साहस दिखाते हुए यहाँ तक कहा था कि जब पुलिस से सामना होगा, तो 10-15 पुलिसवाले मारे जाएंगे, लेकिन उसका कुछ नहीं होगा क्योंकि वह भागने वालों में से नहीं है।क्या है मामला: 8 मार्च को जिले में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान शहर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.