बेगुसराय, अप्रैल 26 -- नावकोठी, निज संवाददाता। बेगूसराय और बखरी अनुमंडल को जोड़ने वाला डफरपुर पंचायत स्थित बूढ़ी गंडक नदी पर बना छतौना वनद्वार पुल इन दिनों अपनी बदहाल एप्रोच सड़क को लेकर खतरे का केंद्र बन गया है। पुल के दोनों ओर एप्रोच पथ गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुका है जिससे हर दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पुल के उत्तरी और दक्षिणी छोर पर एप्रोच पथ धंस जाने से सड़क और पुल के बीच ऊंचाई का अंतर बढ़ गया है। इससे वाहनों को पुल पर चढ़ाने में भारी परेशानी हो रही है। खासकर रात के समय या बारिश में स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 13 करोड़ 97 लाख 63 हजार रुपये की लागत से ग्रामीण विकास कार्य विभाग की देखरेख में इस पुल और एप्रोच पथ का निर्माण कराया गया था। निर्माण कार्य चणाक्य टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, पटना द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.