समस्तीपुर, नवम्बर 3 -- रोसड़ा। विधानसभा चुनाव के प्रचार ने सोमवार को नया रंग ले लिया, जब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शहर में रोड शो कर राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया। हेलीकॉप्टर से रोसड़ा पहुंचीं प्रियंका गांधी का स्वागत कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों और पुष्पवर्षा के साथ किया। उन्होंने नंद चौक से रोड शो की शुरुआत की, जो सिनेमा चौक, महावीर चौक होते हुए गांधी चौक तक पहुंचा। पूरे मार्ग में समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। सड़कों के दोनों ओर लोग कतारबद्ध खड़े होकर प्रियंका गांधी का अभिवादन करते दिखे। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया, वहीं युवाओं ने हाथों में कांग्रेस का झंडा लेकर 'प्रियंका गांधी जिंदाबाद' और कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी' जैसे नारे लगाए। रोड शो के दौरान छतों पर भी भीड़ का अलग नजारा था। मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.