रामपुर, जनवरी 31 -- धुरियाई गांव निवासी रूपेश ने बिजली अफसरों में शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि गांव में मकान की छतों से हाेकर बिजली की लाइन गुजर रही है। कई मकानों की छतों पर तार लटक रहे हैं। इससे जान को खतरा बना हुआ है। उसका कहना है कि उसने कई बार शिकायत की है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। गांव में अधिकतर बच्चे छतों पर खेलते रहते हैं। उनकी जान को अधिक खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों में डर और नाराजगी का माहौल है। अफसरों से लाइन हटवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.