छतों पर लगे सोलर पैनल से रात में भी बन रही बिजली, आंकड़ों से अचरज में पावर कारपोरेशन, जांच के आदेश
रोहित मिश्र, अगस्त 27 -- सूरज की रोशनी से बिजली बनाने के लिए लगाए गए सोलर पैनलों से रात में भी बिजली बन रही है। ऐसा एक-दो जगह नहीं, बल्कि हजारों जगह हो रहा है। इस तरह के आंकड़ों ने पावर कॉरपारेशन को अचरज में डाल दिया है। ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव और पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने सभी बिजली कंपनियों को इस तरह के मामले चिह्नित करके जांच के आदेश दिए हैं।तीन जिलों में ज्यादा मामले आए सामने बीते दिनों शक्ति भवन में सभी बिजली कंपनियों के एमडी के साथ पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन ने समीक्षा बैठक की थी। इसी बैठक में ऐसे मामलों पर चर्चा हुई, जहां सोलर पैनल से रात में भी बिजली बनना दर्ज किया जा रहा था। सूत्र बताते हैं कि तीन जिलों प्रतापगढ़, सीतापुर और लखीमपुर में इस तरह के मामले बड़ी संख्या में हैं। इनकी संख्या हजार से भी ज्यादा है। रात में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.