छतों पर चमकने लगी सूरज की बिजली, 3,290 परिवारों ने दिखाई रुचि
सुपौल, जुलाई 14 -- सुपौल। हिन्दुस्तान संवाददाता प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जिले के लोगों में उत्साह लगातार बढ़ रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सुपौल में अब तक 3,290 परिवारों ने रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने के लिए आवेदन किया है। हालांकि, आवेदन और स्वीकृति की तुलना में जमीन पर काम की रफ्तार अभी काफी धीमी है। हजारों आवेदनों के बीच अब तक केवल 120 घरों की छतों पर ही सोलर प्लांट स्थापित हो सका है। इससे साफ है कि योजना के प्रति लोगों की दिलचस्पी तो बढ़ी है, लेकिन स्थापना की प्रक्रिया अपेक्षित गति नहीं पकड़ सकी है। यह भी पढ़ें- आत्मनिर्भर ऊर्जा से रोशन करने के लिए आगे आएं जिलेवासी: डीएमआवेदन और स्वीकृति विभागीय आंकड़ों के अनुसार, कुल 3,290 आवेदनों में से 3,263 आवेदनों की फिजिबिलिटी रिपोर्ट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.