उन्नाव, सितम्बर 11 -- नाव, बिजली, राशन और दवा की किल्लत से बढ़ी परेशानी उन्नाव। संवाददाता। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु पार कर चुका है। बाढ़ का पानी अब लोगों की जिंदगी में मुसीबत बन चुका है। हिंदुस्तान ने आधी रात बाढ़ प्रभावित इलाकों की पड़ताल की तो तबाही का अलग ही मंजर सामने आया। कहीं घरों में पानी भरने के बाद परिवार छतों पर रात गुजारते मिले तो कहीं चारों तरफ पानी से घिरे ग्रामीण अंधेरे में बैठे नजर आए। कई बस्तियों में रास्ते डूबने से घरों से निकलना मुश्किल है। नाव नहीं मिलने से राशन, दवा और दूसरी जरूरी चीजें जुटाना भी चुनौती बन गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद होने से अंधेरा है। पानी के बीच जहरीले जलीय जीवों के घरों में घुसने का डर लोगों को सोने नहीं देता। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की चिंता अलग है। कई परिवारों क...