जहानाबाद, मार्च 13 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के छतियाना विद्युत सब स्टेशन से शुक्रवार दिनभर विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जिसके कारण इस क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में मखदुमपुर विद्युत कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बेलागंज ग्रीड में रिपेयर कार्य चल रहा है। जिसके कारण 33000 केवी की आपूर्ति प्रभावित हुई। जिसके कारण इस क्षेत्र में विद्युत तापूर्ति सुबह 9 से शाम 7 बजे तक बाधित रही। बिजली आपूर्ति बंद रहने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। सबसे अधिक परेशानी नल जल को लेकर हुई है। किसानों को भी परेशानी हुई है सिंचाई कार्य दिनभर बाधित रहा है। बिजली नहीं रहने से लोगों का मोबाइल डिस्चार्ज रहा जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। छतियाना विद्युत सब स्टेशन से मखदुमपुर प्रखंड के रामप...