चम्पावत, मई 1 -- चम्पावत। जिला मुख्यालय के छतार क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने से नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीते तीन दिनों से नलों से एक भी बूंद पानी नहीं टपकी है। लोगों ने क्वैराला पंपिंग पेयजल योजना से जलापूर्ति किए जाने की मांग उठाई है। लोग नौले, धारे और हैंडपंप से पानी की आपूर्त कर रहे हैं। गौरीशंकर जोशी, नवीन चंद्र, चंद्रशेखर, बची सिंह, नीरज कुमार आदि ने छतार क्षेत्र के लिए नवनिर्मित क्वैराला पंपिंग योजना से पेयजल आपूर्ति करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.