चम्पावत, मार्च 21 -- चम्पावत। पालिका छतार और नागनाथ वार्ड में आपदा से बचाव के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण कराएगी। राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि एसडीएमएफ मद से दीवार निर्माण किया जाएगा। ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि छतार में 4.57 लाख नागनाथ वार्ड में 12.21 लाख रुपये की लागत से दीवार निर्माण होगा। पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने बताया कि दोनों ही वार्डो में दो माह के भीतर निर्धारित गुणवत्ता के साथ प्रस्तावित कार्यो को पूरा कर लिया जाएगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...