छतारी में बिजली टीम की छापेमारी, 15 पर रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर, मई 15 -- क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली विभाग ने विजिलेंस टीम के साथ कस्बा सहित आसपास के क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया। अधिशासी अभियंता डिबाई और एसडीओ के नेतृत्व में हुई कार्रवाई से बिजली उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान टीम ने कई घरों और प्रतिष्ठानों की जांच की। गांव रिसालू, कनेनी,जलालपुर में मीटर में गड़बड़ी कर बिजली चोरी करते हुए उपभोक्ता के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम ने बिजली चोरी करने के मामले में 15 लोगों के खिलाफ संबंधित थाने में दर्ज कराई है।एसडीओ डिबाई वैश त्यागी ने बताया कि बिजली चोरी के मामले में रिसालू और कनेनी के 15 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बकाया बिल जमा न करने वालों को भी चेतावनी दी गई है। उपभोक्ताओं से वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली उपयोग करने की अपील की है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.