छतर मंजिल के नए स्वरूप में दिखेगी सांस्कृतिक विरासत की झलक
लखनऊ, जून 19 -- राजधानी की ऐतिहासिक धरोहर 'छतर मंजिल' को विश्वस्तरीय हेरिटेज हॉस्पिटैलिटी डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। शुक्रवार को परियोजना का निरीक्षण करने पहुंचे पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने अधिकारियों और विशेषज्ञों को कार्य में तेजी और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि इस पुनर्विकास में छतर मंजिल की मूल वास्तुकला, विरासत और संस्कृति की झलक साफ नजर आनी चाहिए। उन्होंने पर्यटन विकास एवं संरक्षण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ परियोजना पर बात की। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य धरोहर संरक्षण और आधुनिक आतिथ्य (हॉस्पिटैलिटी) सुविधाओं के बीच संतुलन बनाना है। इसे एक ऐसे प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में ढाला जा रहा है, जहां देश-विदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.