जौनपुर, अप्रैल 11 -- थानागद्दी। केराकत थाना क्षेत्र के ग्राम छतरीपुर में भू-विवाद का मामला सामने आया है, जहां एक पक्ष ने अपनी जमीन पर अवैध निर्माण किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रामआसरे यादव ने आरोप लगाया कि संजय, प्रमोद, सौरभ, सुमित व पीयूष उनकी जमीन पर जबरन निर्माण कार्य कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...