कोडरमा, अप्रैल 13 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि तिलैया थाना क्षेत्र के असनाबाद में जिस कार से दुर्घटना हुई,वह कार अवैध माइका उद्योग में रेकी के काम में इश्तेमाल हो रही थी। ऐसा स्थानीय लोगों का कहना है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जो लड़का कार चला रहा था, वह नाबालिग है। कभी-कभी उस लड़के को बोलेरो भी चलाते देखा गया हैं। स्थानीय लोगों ने बताया, कि यह कार माइका व्यापार से जुड़े राजकिशोर सिंह की है। लोगों के अनुसार छतरबर से माइका निकालने पर किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न न हो, इसके लिए माइका गाड़ी के आगे आगे रेकी की जाती है। यह रेकी महतोअहरा रोड में स्थित गोदाम तक की जाती है। लोगों का आरोप है यह रेकी के दौरान ही यह दुर्घटना हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...