कोडरमा, जून 18 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा प्रखंड के छतरबर पंचायत भवन में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि जनोपयोगी सेवाओ को लेकर स्थाई लोक अदालत का गठन किया गया है जो प्रत्येक कार्य दिवस में जनोपयोगी सेवाओ से सम्बंधित मामलो की सुनवाई करता है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार का प्रयास है कि समाज के आम लोगो को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए तथा उन्हें समय पर आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध हो। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिवक्ता नवल किशोर ने भी स्थाई लोक अदालत सहित अन्य कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार पूर्वक लोगो को विधिक जागरूकता संबंधी जानकारी दी और बताया कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को न्याय तक पहुंच सुनिश्चित क...