पलामू, जून 21 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को हाईस्कूल तीन महान चौक का नामकरण वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप चौक के रूप में किया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के गन्यमान लोगों ने चौक के नामपट का अनावरण किया। सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र कुमार सिंह, रविशंकर सिंह उर्फ बबुआ जी व राजेश कुमार सिंह ने अन्य लोगों के साथ संयुक्त रूप से पुष्प अर्पित कर चौक का अनावरण किया। मौके पर पप्पू कुमार सिंह, कैलाश सिंह, सिंटू सिंह, कामाख्या सिंह, मदन सिंह, अनिल कुमार सिंह, दिनबंधु सिंह, लप्पू सिंह आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...