पलामू, मई 7 -- छतरपुर। भीषण गर्मी और बढ़ते जल संकट को देखते हुए छतरपुर नगर पंचायत प्रबंधन ने आम लोगों को राहत पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू कर द है। बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने कार्यपालक पदाधिकारी, सिटी मैनेजर एवं वार्ड पार्षदों की मौजूदगी में चार पानी टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर पंचायत द्वारा रवाना किए गए ये टैंकर नगर क्षेत्र के जल संकट प्रभावित वार्डों एवं मोहल्लों में नियमित पेयजल आपूर्ति करेंगे। नगर अध्यक्ष ने कहा कि गर्मी के मौसम में किसी भी नागरिक को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए नगर पंचायत लगातार प्रयास कर रही है। खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत, जलमीनारों को दुरुस्त करने तथा पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि नगर पंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.