पलामू, मार्च 11 -- छतरपुर। शहर के मसिहानी मुहल्ले के उरांव टोला में बुधवार को सरहुल पर्व मनाने के लिए बैठक आयोजित की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरहुल पूजा के जुलूस के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाने का निर्णय लिया गया है। इस बार सरहुल पूजा का जुलूस पूरे छतरपुर शहर में निकाला जाएगा और कार्यक्रम का आयोजन छतरपुर हाई स्कूल परिसर में किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जनेश उरांव ने किया। प्रकृति पर्व सरहुल 21 मार्च को मनाया जाएगा। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष उमेश उरांव, उपाध्यक्ष बबलू मिंज, राजू उरांव, सरिता कुमारी, पूनम उरांव, लालमणि उरांव, अशोक उरांव, मुरारी उरांव, सुनील उरांव, व्यास उरांव आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.