पलामू, मार्च 27 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के छतरपुर व नौडीहा प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर सभी अखाड़ों ने शोभायात्रा निकालकर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान जय श्रीराम के उद्घोष के साथ युवा सड़क पर झूमते दिखे। शहर और कस्बाई इलाकों में पूरा दिन वातावरण भक्ति मय बना रहा। रामनवमी प्रशासनिक मुस्तैदी के साथ संपन्न हो गई। छतरपुर के फुलवारी मैदान में शहर से निकलने वाले सभी अखाड़े मिले और लाठी-तलवार के कर्तव्य दिखाते युवा नजर आए। कार्यक्रम के अंत में शहर के प्रबुद्ध व्यवसायी रवि शंकर सिंह उर्फ बबुआ जी को सुधीर सिंह ने सम्मानित किया। मौके पर मौजूद सभी का अनुमान लोगों को अंग वस्त्र और तलवार देकर सम्मानित किया गया। शहर के सरईडीह मोड पर भक्तिजागरण में गायिका इशरत जहां ने लोगों को भाव विभोर कर दिया। उद्घाटन रवि शंकर सिंह उर्फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.