हमीरपुर, अप्रैल 11 -- हमीरपुर। छतरपुर से लखनऊ तक इंटरसिटी ट्रेन चलाये जाने की मांग अधिवक्ताओं ने की है। उन्होंने रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसियेशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री अश्वनी प्रजापति की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने रेलमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देकर बताया कि उनके द्वारा बुंदेलखंड क्षेत्र के महोबा, खजुराहो, छतरपुर वाया हमीरपुर रोड, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ के लिए निरंतर नई ट्रेन चलाने की मांग की जाती रही है। रेल प्रशासन द्वारा एक फेरा ट्रेन का संचालन कानपुर से छतरपुर के लिए किया गया है। उन्होंने जनहित को देखते हुए छतरपुर से लखनऊ तक इंटरसिटी सेवा शुरू कराये जाने की मांग की। इस दौरान पूर्व वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य उदय नारायण, वेदप्रकाश आर्य, कपिल देव सिंह, जयदेव सिंह,...