पलामू, दिसम्बर 18 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। दो अलग-अलग जमीन विवाद में हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना छतरपुर शहर के मंदया मोहल्ले और मुरुमदाग में हुई है। मंदया में लाठी-डंडे से मारपीट तब शुरू हो गई जब अंचल कर्मियों ने मामले की जांच करने मोहल्ले में पहुंचे। मंदेया में मारपीट में प्रथम पक्ष से उमर खान गंभीर रूप से घायल है जबकि अकबर खान, हसनाद खान आदि घायल हैं। अली खान को गंभीर चोट सिर में लगी है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेदिनीनगर के मेदनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। दूसरे पक्ष से हारुण खान का सिर फट गया है। दिलशाद खान जहांगीर खान भी घायल है। इस मामले में बीडीओ सह सीओ आशीष कुमार साहू ने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी के जांच प्रतिवेदन के...