छतरपुर में यात्री बस से गिरकर नौडीहा के मजदूर की मौत
पलामू, मई 18 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में एनएच-139 के बांके नदी पुल के समीप मेदिनीनगर से औरंगाबाद की ओर जा रही यात्री बस से गिरकर 35 वर्षीय मजदूर जितेंद्र भुइयां की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम कर मुआवजा आदि की मांग करते रहे। सड़क जाम की सूचना मिलन पर छतरपुर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक की पहचान नौडीहा थाना क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत के जमुआ गांव निवासी राजदेव भुइयां के पुत्र के रूप में की। छतरपुर के थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने बताया कि लोगों को समझाकर शव को कब्ज़े में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है。
मृतक की पहचान मृतक जीतेंद्र के के पिता ने पुत्र की सड़क दुर्घटना में मृत्यु की सूचना मिलने के बाद बिलखते हुए कहा कि उनका बेटा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.