छतरपुर में निकाली गई कलश यात्रा
पलामू, जून 23 -- छतरपुर। पलामू जिले के छतरपुर शहर के मंदया नदी घाट पर देवी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई। पलामू एमवीआई लालबिहारी यादव व छतरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने अतिथि के रूप में कलश यात्रा में शामिल हुए। मंदेया नदी से पवित्र जल उठाकर प्रारंभ हुई कलश यात्रा सरइडिह रोड, महावीर चौक होते हुए जपला मोड़ स्थित भारत माता चौक पर पहुंचे और विभिन्न मार्गों से होकर पुनः मंदेया देवी मंदिर परिसर पहुंची। मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वेदी पूजन वं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। आयोजन समिति ने 24 जून को नव चंडी पाठ एवं अखंड कीर्तन तथा 25 जून को माता रानी की प्राण-प्रतिष्ठा,पूर्णाहुति,हवन,कन्या पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- प्राण प्रतिष्ठा व रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.