पलामू, मार्च 19 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। नगर पंचायत के नवगठित बोर्ड की बैठक में ही नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने सर्व समिति से टोकरी में सामान रखकर उसे बेचकर जीवन यापन करने वालों से नगर पालिका शुल्क नहीं देने का निर्णय लिया। इस निर्णय से फुटकर विक्रेताओं को बड़ी राहत मिलेगी। छतरपुर मुख्य बाजार अन्तर्गत दो टोकरी या इससे कम टोकरी में सामान बेचने वाले फुटपाथ दुकानदार से नगरपालिका शुल्क नहीं लिया जायेगा। साथ ही छतरपुर हॉट बाजार के बंदोबस्तधारी को निदेश दिया गया कि उक्त आदेश का अक्षरसः अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू समझा जाएगा। अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि नगर पंचायत का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। परंतु जरूरतमंदों के कल्याण की राष्ट्रीय नीति का भी समुचित रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। इसी के तहत अत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.