पलामू, मार्च 29 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र के भदईया नाला पर चेकडैम निर्माण में उपयोग किए जा रहे सामग्री को निम्न बताते हुए ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कार्य करने से संवेदक को रोक दिया है। पंचायत के मुखिया अनुज सिंह, ब्रह्मदेव यादव, चितरंजन यादव, सीके यादव, विक्की सिंह, अरुण यादव, अशोक भुईया आदि ने कहा कि कई बार अनुरोध के बावजूद संवेदक गुणवता के साथ काम नहीं कर रहा है जिसके कारण उन्हे काम रोकने का निर्णय लेना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार सीमेंट, पथर आदि की गुणवता को ग्रामीण निम्न बता रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व में भी संबंधित नाला पर चेक डैम बना था और परंतु बरसात में वह टूट गया है। इसके बाद से ग्रामीणों के समक्ष सिंचाई व्यवस्था चुनौती बनी हुई है। ग्रामीणों के प्रयास से चेकडैम का निर्माण करवाया जा रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.