पलामू, अक्टूबर 4 -- छतरपुर में गैस सिलेंडर लदा ट्रक पलटा मेदिनीनगर। पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चेगौना धाम के पास नेशनल हाइवे-139 पर 372 गैस सिलेंडर से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। छतरपुर के थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है। करीब एक-डेढ़ घंटे में आवागमन बहाल कर दिया जाएगा। रात में घटना होने के कारण थोड़ी परेशानी हो रही है। हपलांकि किसी को कोई खास नुकसान नहीं हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...