पलामू, अप्रैल 2 -- छतरपुर। अनुमंडलीय मुख्यालय सिटी छतरपुर में वन विभाग के चेकनाका के समीप मंगलवार को राजलक्ष्मी अल्ट्रासाउंड केंद्र का उद्घाटन किया गया। नगर पंचायत के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने राजलक्ष्मी अल्ट्रासाउंड केंद्र का उद्घाटन करते हुए नगर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मंजीत यादव ने प्रोपराइटर से सेंटर की वैधता को लेकर जानकारी ली। प्रोपराइटर हरिकेश साहू ने रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दिखाते हुए भरोसा भी दिया कि केवल कारोबार नहीं वरन जनता को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से अल्ट्रासाउंड केंद्र खोला गया है। मौके पर डॉ अरुण साहू, समाजसेवी विश्वनाथ सिंह, मनोज कुमार चंद्रवंशी, मुकेश साव, संजय विश्वकर्मा, डॉ सुनील कुमार यादव आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.