छतरपुर मंडी के बाहर से बाइक चोरी
रुद्रपुर, जून 21 -- पंतनगर। छतरपुर मंडी के बाहर खड़ी एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। दुर्गा एस्टेट जयनगर निवासी संजय सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 जून की शाम करीब साढ़े सात बजे वह बाइक संख्या यूके 06 बीके 7643 से सब्जी लेने छतरपुर मंडी गया था। उसने बाइक मंडी के बाहर लॉक कर खड़ी की थी। करीब 7:40 बजे वापस लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं लगा। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पंतनगर कोतवाल नंदन सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और बाइक की तलाश के प्रयास जारी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.