ललितपुर, जनवरी 9 -- ग्राम पंचायत सौंरई में चल रहे महिला टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला गया। जिसमें छतरपुर सेकेंड ने अशोकनगर की टीम को करारी शिकस्त देकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। ग्राम सौंरई स्थित सूर्योदय स्टेडियम में बीते पांच जनवरी से महिला और पुरुष टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता खेली जा रही है। जिसमें महिला टीम का फाइनल मुकाबला खेला गया। खेल से पहले कार्यक्रम में पहुंचे समाजसेवी शौर्य सिंह बुंदेला, प्रतिनिधि ग्राम प्रधान मड़ावरा मयंक सोनी, वरिष्ठ समाजसेवी शिवशंकर मिश्रा आदि ने सयुंक्त रूप से फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया। टॉस जीतकर छतरपुर सेकेंड की टीम ने बल्लेबाजी की और 126 रनों का लक्ष्य विपक्षी टीम के सामने रखा। जवाब में उतरी अशोकनगर की टीम का शुरुआती प्रदर्शन ठीक रहा। जिसमें मुस्कान लखेरा ने अच्छी बल्लेबाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.