पलामू, मई 15 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। शहर के छतरपुर-जपला रोड में शुक्रवार को ट्रेलर ने बाइक सवार कुचल दिया। बालू लदे ट्रेलर में फंसकर बाइक सवार सौ मीटर तक सड़क पर रगड़ाता चला गया। ट्रेलर के साथ घसीटते देख लोग चीख उठे जिसके बाद ट्रेलर ड्राइवर ने ब्रेक लगाई। इसके बाद बाइक सवार को किसी तरह से निकाला गया और गंभीर हालात में छतरपुर के अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक इलाज के बाद उसे मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घायल बाइक सवार विकास ठाकुर चराई पंचायत का रहने वाला है। दूसरी तरफ नौडिहा थाना क्षेत्र के नेमा गांव में हाइवा की चपेट में आने से शिव कुमार नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह भी पढ़ें- सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक घायल घायल अवस्था में उसे छतरपुर के अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद म...