छतरपुर के राजकीय डिग्री कॉलेज के पास से अज्ञात शव बरामद
पलामू, मई 17 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के छतरपुर-डुमरिया स्टेट हाईवे पर नेउरीबार स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज के समीप सुखनदिया नदी के किनारे अर्धजला शव रविवार की देर शाम में बरामद किया गया है। कॉलेज से करीब 500 मीटर की दूरी पर शव पड़ा हुआ पाया गया है। शाम में चरवाहों ने शव देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है। महुआ के पेड़ के नीचे पड़े शव की पहचान के लिए आसपास के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए लेकिन शव के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। कई लोगों का कहना है कि कहीं और घटना को अंजाम देकर शव यहां लाकर फेंका गया है। शव के चेहरे को तरल पदार्थ से जलाया गया है। छतरपुर थाना के एएसआई निर्मल सिंह मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर थाने लाने की प्रक्रिया में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि शव सड़क से करीब 300 मीटर की दूरी पर फॉरेस्ट एरिया में नद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.