पलामू, जून 10 -- मेदिनीनगर। देश के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 12 वर्ष पूर्ण करने तथा भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर छतरपुर के प्राचीन ठाकुरबाड़ी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ एवं आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की गई। भाजपा नेता सह पूर्व सासंद मनोज कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। आज भारत वैश्विक मंच पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अशोक...