चम्पावत, मार्च 28 -- चम्पावत। अमोड़ी के छतकोट में पहली बार रामलीला मंचन शुरू हुआ। शुभारंभ जिला पंचायत प्रतिनिधि सुंदर बोहरा और प्रधान रेखा बोहरा ने किया। पहले दिन राम जन्म तक की लीला का मंचन किया। रामलीला में महिला पात्र की भूमिका महिला ही निभा रही है। राम की भूमिका अंशु जोशी, लक्ष्मण नीरज जोशी, सीता रजनी जोशी, श्रवण कुमार मोहन जोशी, दशरथ के घनश्याम भट्ट, केकैई की भूमिका रेखा जोशी निभा रही हैं। संचालन में शिक्षक महेश जोशी, दीपक बोहरा, शंकर भट्ट, प्रकाश जोशी, मनीष जोशी ने सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...