उरई, जून 24 -- जालौन।संवाददाता नगर में बुधवार को निकलने वाले पारंपरिक छड़ जुलूस के दौरान बिजली विभाग ने वर्षों पुरानी व्यवस्था में बदलाव करते हुए पूरे नगर की विद्युत आपूर्ति बंद करने की परंपरा समाप्त कर दी। इस निर्णय से भीषण गर्मी के बीच नगरवासियों को बड़ी राहत मिली।बिजली विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार 24 जून 2026 को छड़ जुलूस के मार्ग को ध्यान में रखते हुए केवल संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित की गई। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र जालौन से निर्गत तोपखाना एवं सहाबनाका फीडर की आपूर्ति लगभग शाम चार बजे तक बंद रही। वहीं बालाजी फीडर की सप्लाई शाम 4 बजे से 5 बजे तक तथा बैठगंज फीडर की विद्युत आपूर्ति शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक बंद रखने की व्यवस्था की गई। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि जुलूस के समय में परिवर्तन होने पर...