हजारीबाग, जून 14 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि पेलावल थाना क्षेत्र स्थित छड़वा डैम के पास क्रिकेट मैदान में रविवार को सुबह 40 वर्षीय ड्राइवर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना शनिवार को रात्रि 9 और 10 बजे की रात की बताई जा रही है। घटना स्थल से पुलिस कुछ ही दूरी पर लाल रंग का ग्लैमर बाइक और कुछ दुर पर चाभी भी बरामद किया। मृतक की पहचान पगमिल फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी इमरान हसन उर्फ सोनू खान के रूप में की गई है। यह भी पढ़ें- घर से जबरन उठा ले जाने के बाद युवक की हत्या, विरोध में सड़क जाम परिवार का आक्रोश शव मिलते ही आक्रोशित परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या करार देते हुए इंद्रपुरी चौक के पास सड़क जाम कर दिया और दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। जानकारी के अनुसार, इमरान हसन उर्फ सोनू खान पेशे से विक्टा वाहन का चालक था। रविवार सुबह उसका शव...