कटिहार, मार्च 25 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। जिलेभर में छठ घाटों पर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। शहर के विजय बाबू पोखर, बैंगना छठ घाट, बीएमपी छठ घाट सहित विभिन्न प्रखंडों के घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही व्रती छठ घाटों की ओर बढ़ने लगे थे। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं सिर पर दऊरा और सूप लेकर छठी मैया के गीत गाती हुई घाटों तक पहुंचीं। कई श्रद्धालु दंड प्रणाम यात्रा करते हुए घर से घाट तक पहुंचे, जिसने पूरे माहौल को और अधिक भावुक बना दिया। हर कदम पर श्रद्धा और विश्वास की झलक साफ दिखाई दे रही थी। घाटों पर पहुंचकर व्रतियों ने विधि-विधान के साथ भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.