कटिहार, मार्च 25 -- कटिहार निज संवाददाता औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र अंतर्गत विजय बाबू के पोखर पर विजय स्पॉटिंग क्लब के नेतृत्व में लोक आस्था का महान चैती छठ पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि नगर निगम की ओर से पोखर की साफ सफाई, पोखर के अंदर लाइटिंग की व्यवस्था की व्यवस्था की गई है। छठ ब्रतियोंएवं श्रद्धालुओं को विजय बाबू के पोखर पर सारी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बड़ी संख्या में छठब्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना की। प्रशासन की अच्छी व्यवस्था थी। बिजली विभाग, बियाड़ा विभाग एवं उद्यमियों की तरफ से हर संभव सहयोग किया जा रहा है। लोक आस्था का महान चैती छठ पर्व को संपन्न कराने में क्लब के अध्यक्ष विकास के अलावा श्याम किशोर सिंहा,महासचिव नौशाद सिद्दीकी,असद इकबाल, आजाद स...