नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- दिल्ली के सोनिया विहार के पास यमुना नदी में मरी मछलियां मिलने को लेकर सियासी नोंकझोंक के बीच दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद सिंचाई विभाग और दिल्ली जल बोर्ड ने गलत जानकारी फैलाने की शिकायत की थी। दिल्ली पुलिस ने इसी शिकायत पर ऐक्शन लेते हुए केस दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बताया कि वजीराबाद थाने में शरारत और गलत जानकारी फैलाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।इस शिकायत पर ऐक्शन अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि उसोनिया विहार के पास यमुना में बड़ी संख्या में मछलियों की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने उक्त कदम उठाया है। दिल्ली पुलिस को विभाग से शिकायत मिली थी जिसके बाद वजीराबाद था...