धनबाद, मार्च 24 -- झरिया व आस पास के क्षेत्रों में चैती छठ की धूम है। छठ महापर्व को लेकर लोग काफी उत्साहित है। चार दिवसीय छठ महापर्व के दूसरे दिन व्रतियों ने दिन भर का उपवास रखा। शाम को व्रतियों ने स्नान ध्यान कर लकड़ी के आग पर गुड़ और चावल से खीर बनाया। इसके बाद विधिवत भगवान सूर्यदेव एवं छठी मईया की पूजा अर्चना कर भोग लगाया। इसके बाद महाप्रसाद ग्रहण किया। जिसके बाद घर एवं आस पास लोगों के बीच खरना का प्रसाद वितरण किया गया। लोगों ने व्रतियों के घर जाकर प्रसाद ग्रहण किया। खरना के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। मंगलवार की शाम को अस्तगामी भगवान भास्कर को अर्ध्य अर्पित करने के लिए छठ व्रती व श्रद्धालु क्षेत्र के राजा तालाब, आनंद भवन, सिंह नगर तालाब, बनियाहीर केशव नगर छठ तालाब, बागडिगी तालाब के अलावे विभिन्न जलासय व दा...