रामगढ़, मार्च 22 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ रविवार से नहाय खाय के साथ शुरू हुआ। इसमें छठ का व्रत करने वाले महिला और पुरुष स्नान ध्यान के साथ अरवा चावल, चना दाल और कद्दू की सब्जी बनाकर ग्रहण किया। साथ ही छठव्रतियों के घर वालों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही छठ व्रतियों का उपवास प्रारंभ हो गया है। खरना सोमवार को मनाया जाएगा। इसके लिए छठव्रती खरना प्रसाद की तैयारी के लिए गेहूं आदि धोकर सुखाने का काम कर रहे हैं। वहीं सूर्य उपासना के इस चार दिवसीय महापर्व में शुद्धि और पवित्रता का विशेष निष्ठा और ध्यान रखते हुए छठ के समय सामग्रियों की खरीदारी में भी लोग जुट गए हैं।- पतरातू इस टीम कॉलोनी निवासी दशरथ ठाकुर 1251 सूप के साथ देंगे अर्घ्यपतरातू स्टीम कॉलोनी निवासी दशरथ ठाकुर की ओर से 1251 सूप का अर्घ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.