छपरा, मार्च 24 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता चैती छठ महापर्व के पावन अवसर पर मंगलवार को मढ़ौरा के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया। घाटों पर भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां व्रती महिलाएं और पुरुष पारंपरिक परिधानों में पूजा-अर्चना करते नजर आये। एसडीओ निधि राज और डीएसपी नरेश पासवान अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न घाटों का लगातार निरीक्षण करते रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते दिखे। इस दौरान प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से छठ पर्व शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण माहौल में संपन्न होता नजर आया, जिससे व्रतियों में संतोष और उत्साह का माहौल बना रहा। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ घाटों पर आस्था की भीड़ इसुआपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के इसुआपुर, विष्णुपुरा, पुरसौली,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.